रामनवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया बालिकाओं का आशीर्वाद…

FB_IMG_1774577800379
खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड/देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने पावन रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान के साथ कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी को कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का आदर्श जीवन समाज के लिए मार्गदर्शक है और हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सीख देता है।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और अधिक सुदृढ़ करता है।

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

कन्या पूजन की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Ad