गैस संकट के बीच कालाबाजारी का खेल, हल्द्वानी में इंडेन कर्मियों पर FIR, आयुक्त सख्त…

FB_IMG_1774923294530
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल–पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण पैदा हुए गैस संकट के बीच जहां नैनीताल जिला प्रशासन उपभोक्ताओं तक पारदर्शी तरीके से गैस सिलेंडर पहुंचाने में जुटा है, वहीं हल्द्वानी में कुछ कर्मचारियों की लापरवाही और संदिग्ध गतिविधियों ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सूचना मिली कि डहरिया क्षेत्र में महेंद्र फोटो स्टूडियो के पास इंडेन गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। मौके पर जांच में सामने आया कि कर्मचारियों ने 10 भरे हुए सिलेंडर वहां छोड़ दिए और बिना खाली सिलेंडर लिए ही चले गए।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

इस संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आयुक्त ने ठेकेदार और संबंधित कर्मचारियों को तलब किया। पूछताछ के दौरान कोई भी कर्मचारी यह स्पष्ट नहीं कर सका कि बिना खाली सिलेंडर लिए इतने भरे सिलेंडर एक साथ क्यों छोड़े गए।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

मामले को गंभीर मानते हुए आयुक्त ने आउटसोर्स कर्मचारी संदीप, प्रेमपाल सिंह ठाकुर और प्रमोद चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए।

 

 

आयुक्त दीपक रावत ने साफ चेतावनी दी है कि गैस वितरण व्यवस्था में किसी भी तरह की कालाबाजारी या घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को औचक निरीक्षण बढ़ाने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

प्रशासन की इस सख्ती से साफ है अब गैस की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं।

 

 

Ad