ब्रेकिंग खटीमा–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के वनखंडी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेला किया शुभारंभ…
खटीमा–प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा के प्रसिद्ध वनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक होती है, इसलिए इसे और अधिक व्यवस्थित और विकसित करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, तथा मन्दिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पवित्र अवसरों पर जनसमूह को देखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। महाशिवरात्रि मेले में रात्रि तक भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने हर्षोल्लास के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
