बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–कांवड़ यात्रा में आने वाले हर यात्री को अपने साथ ये दस्तावेज रखना अनिवार्य होगा, डीजीपी ने दिए निर्देश….

InCollage_20230616_161012290
खबर शेयर करें -

कांवड़ यात्रा में बाहरी राज्यों से आने वाले हर यात्री को अपने साथ पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। शुक्रवार को उत्‍तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने यह निर्देश दिए।

उन्‍होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध नहीं रहेगा, लेकिन नियंत्रण रहेगा। वहीं कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट से से अधिक नहीं रहेगी। हर कांवड़िए को अपने साथ पहचान पत्र रखना होगा। कांवड़ यात्रा के दौरान चारधाम वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। हरिद्वार क्षेत्र में करीब 5000 पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। 

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीजीपी अशोक कुमार ने हरियाणा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आइबी के अधिकारी भी रहे मौजूद। कांवड़ मेले में न लगाई जाएं अस्थाई दुकानें वहीं उदय भारत सिविल सोसाइटी ने कांवड़ मेले के दौरान नहर पटरी मार्ग पर लगने वाले अस्थाई दुकानों को पर्यावरण के खिलाफ बताया है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, SP बनने पर उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव...

एडीएम वीर सिंह बुधियाल को ज्ञापन देकर कहा है कि दुकानें बनवाने के लिए हरे पेड़ों को काट दिया जाता है। जिससे पर्यावरण को हानि होती है। बता दें कि उदय भारत सिविल सोसाइटी और अन्य सामाजिक संगठन कई वर्षों से प्रेमनगर आश्रम नहर पटरी से लेकर सिंहद्वार नहर पटरी को हरा-भरा करने का प्रयास कर रही है। इस वर्ष भी वृक्षारोपण किया गया है।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...

एडीएम वीर सिंह बुधियाल ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को पेड़ बचाने के लिए निर्देशित किया। ज्ञापन देने वालों में संस्था के संस्थापक सदस्य व आप नेता हेमा भंडारी, अनिल सती, ओपी मिश्रा, एडवोकेट कुलदीप खंडेलवाल, यशपाल सिंह चौहान, पवन कुमार धीमान शामिल रहे।

Ad Ad