एसएसपी श्वेता चौबे की सख्ती का असर: साइबर ठगों पर टिहरी पुलिस का बड़ा प्रहार, पीड़ितों को लौटाए ₹82,510..

0
FB_IMG_1781231625553
खबर शेयर करें -

टिहरी। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई कर दो साइबर ठगी पीड़ितों को राहत दिलाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस एवं साइबर सेल की सक्रिय पहल से दो अलग-अलग मामलों में कुल ₹82,510 की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।

 

पुलिस के अनुसार, एक पीड़ित को ₹20,000 तथा दूसरे पीड़ित को ₹62,510 की धनराशि सफलतापूर्वक रिफंड कराई गई। यह सफलता पीड़ितों द्वारा समय पर शिकायत दर्ज कराने, साइबर सेल की त्वरित तकनीकी कार्रवाई और मनी रिकवरी मैनेजमेंट (MRM) प्रक्रिया के प्रभावी उपयोग से संभव हो सकी।

 

एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए टिहरी पुलिस पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ऑफर के झांसे में न आएं और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें।

 

 

किसी भी अनजान APK फाइल या संदिग्ध लिंक को डाउनलोड न करें।

OTP, UPI PIN, CVV और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

टिहरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल पीड़ितों को आर्थिक राहत मिली है, बल्कि साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यशैली का भी स्पष्ट संदेश गया है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *