बिग ब्रेकिंग–कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2026: 14 से 16 जून तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा की व्यापक व्यवस्था…

0
FB_IMG_1773461581291
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल/हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस एवं मेले के अवसर पर 14 जून 2026 को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन ने 13 जून से 16 जून 2026 तक विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बाहरी राज्यों, अन्य जनपदों तथा कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंचाया जाएगा।

 

 

देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली-एनसीआर, मुरादाबाद तथा रामनगर-कालाढूंगी मार्ग से आने वाले वाहनों को हल्द्वानी शहर के भीतर निर्धारित डायवर्जन रूट से होते हुए गौलापार-काठगोदाम भेजा जाएगा। यहां रेलवे स्टेशन काठगोदाम और नगर निगम काठगोदाम परिसर में वाहन पार्क कर श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–पवनदीप राजन के जीजा नारायण लाल का चुनावी धमाका, पाटी में भाजपा को 224 वोटों से दी मात, किला ध्वस्त...

 

रामपुर रोड और बरेली रोड से आने वाले वाहनों के लिए भी तीनपानी तिराहा से गौलापार-काठगोदाम की ओर डायवर्जन रहेगा। इन वाहनों को भी निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

रोडवेज बस और रेलमार्ग से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को हल्द्वानी एवं काठगोदाम स्टेशन से सीधे शटल सेवा द्वारा कैंची धाम पहुंचाया जाएगा।

 

रामनगर, कालाढूंगी और लालकुआं क्षेत्र से आने वाले वाहनों को गौलापार-काठगोदाम होते हुए भीमताल भेजा जाएगा। इन वाहनों की पार्किंग विकास भवन भीमताल में कराई जाएगी, जहां से श्रद्धालु शटल सेवा के जरिए कैंची धाम पहुंचेंगे।

 

वहीं नैनीताल, ज्योलीकोट, धारी और मुक्तेश्वर क्षेत्र से आने वाले वाहनों को भवाली स्थित सैन्टोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से भी विशेष शटल सेवा संचालित होगी।

यह भी पढ़ें:  एसएसपी श्वेता चौबे की सख्ती का असर: साइबर ठगों पर टिहरी पुलिस का बड़ा प्रहार, पीड़ितों को लौटाए ₹82,510..

 

 

अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना पार्किंग में रोका जाएगा। यहां से शटल सेवा द्वारा कैंची धाम तक पहुंचाया जाएगा।

 

साथ ही हल्द्वानी से अल्मोड़ा-बागेश्वर जाने वाले वाहनों को भीमताल-खुटानी बैंड-नथुवाखान-रामगढ़ मार्ग से भेजा जाएगा। वापसी में भी इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जाएगा।

 

 

प्रशासन के अनुसार 13 जून को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी माल वाहनों का संचालन पूर्णतः बंद रहेगा। इसके बाद 14 जून की रात 12:01 बजे से 16 जून की रात 11 बजे तक सभी भारी माल वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 

राशन, फल, सब्जी एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को केवल 13 जून की रात 11 बजे से 14 जून सुबह 6 बजे तक ही आवागमन की अनुमति होगी। इसके बाद 16 जून रात 11 बजे तक इन वाहनों पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–बिंदुखत्ता की बेटी भावना जोशी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, नेशनल क्रेडिट जूडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक...

 

अल्मोड़ा और बागेश्वर की ओर जाने वाले भारी वाहन रामनगर-मोहान-रानीखेत मार्ग का उपयोग करेंगे, जबकि पिथौरागढ़ और चंपावत की ओर जाने वाले वाहन टनकपुर मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

 

 

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, शटल सेवा का लाभ लें और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें। मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह विशेष ट्रैफिक प्लान सुगम यातायात और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *