जनसुनवाई का असर: आयुक्त दीपक रावत की पहल से पीड़ित को मिले 15.50 लाख रुपये, भूमि विवाद का हुआ समाधान..

FB_IMG_1780713451967
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। जनसुनवाई में उठाए गए एक भूमि विवाद प्रकरण का सफल समाधान करते हुए आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने पीड़ित को उसकी 15 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि वापस दिलाकर राहत पहुंचाई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय जनोटी, निवासी आस्ता विहार पॉलीशीट हल्द्वानी, ने भीमताल क्षेत्र के ग्राम ढूंगसील निवासी पुष्पा पाण्डे से भूमि क्रय के लिए अनुबंध किया था। अनुबंध के तहत संजय जनोटी द्वारा 15 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि गूगल पे के माध्यम से पुष्पा पाण्डे के खाते में हस्तांतरित की गई थी।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

 

भूमि की रजिस्ट्री के दौरान रास्ते को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके बाद संजय जनोटी ने अपनी धनराशि वापस मांगी। आरोप है कि काफी समय तक धनराशि वापस नहीं की गई, जिसके चलते मामला जनसुनवाई में पहुंचा।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त दीपक रावत ने दोनों पक्षों की सुनवाई की और उनके निर्देश पर आपसी सहमति से समझौता कराया गया। समझौते के तहत पुष्पा पाण्डे ने 15 लाख 50 हजार रुपये की पूरी राशि बैंक माध्यम से संजय जनोटी के खाते में वापस हस्तांतरित कर दी।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

 

धनराशि वापस मिलने पर संजय जनोटी ने आयुक्त दीपक रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था के माध्यम से उन्हें न्याय और राहत मिली है।

 

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि प्रशासनिक स्तर पर त्वरित सुनवाई और प्रभावी हस्तक्षेप से आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव है।

Ad