विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल से सीएम धामी का हरित संदेश: “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मिली नई ऊर्जा, झील सौंदर्यीकरण का शुभारंभ…

FB_IMG_1780713065555
खबर शेयर करें -

 

भीमताल/नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल में आयोजित झील सौंदर्यीकरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने भीमताल झील परिक्षेत्र में बोगनबेलिया के पौधों का रोपण किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अपनी पूज्य माता के नाम से पौधा लगाकर जनमानस को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

 

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपराएं और जीवनशैली सदियों से प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव की प्रतीक रही हैं तथा यहां का जनजीवन पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों को निरंतर मजबूत करता आया है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नैनीताल जनपद अपनी विश्वप्रसिद्ध झीलों के कारण देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। इन झीलों का संरक्षण और संवर्धन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी दिशा में भीमताल झील के किनारे बोगनबेलिया पौधारोपण के माध्यम से सौंदर्यीकरण अभियान की शुरुआत की गई है, जो पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन संवर्धन की दृष्टि से एक अभिनव पहल है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

उन्होंने नागरिकों से मानसून सत्र में अधिकाधिक पौधारोपण करने, जल स्रोतों के संरक्षण, नदियों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील राज्य बनाने के संकल्प को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

 

 

Ad Ad