धामी सरकार का विकास और जनकल्याण पर बड़ा फोकस: सड़क, पेयजल, बिजली और मंदिर सौंदर्यीकरण समेत करोड़ों की सौगात…

0
FB_IMG_1779439494066
खबर शेयर करें -

 

 

उत्तराखंड। पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देते हुए करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण सड़क, पेयजल, विद्युत, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा चारधाम यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत की है।

 

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के अंतर्गत ग्रामीण निर्माण विभाग की मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 6 नई ग्रामीण सड़क योजनाओं हेतु ₹23.86 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित अश्ववंशीय पशुओं के बीमा के लिए राज्य आकस्मिक निधि से ₹1.05 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

 

तामली क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण हेतु ₹14.57 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसके लिए ₹1 करोड़ अवमुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

जनपद चम्पावत के बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर मोटर मार्गों और नालियों के निर्माण कार्यों के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं विधानसभा क्षेत्र सल्ट के मुख्य बाजारों में 10 हाईमास्ट लाइट लगाने हेतु ₹29.32 लाख मंजूर किए गए हैं।

 

विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1.69 करोड़ तथा हरबर्टपुर शहर में उदिया खाला के समीप आवासीय क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार और पुलियों के निर्माण हेतु ₹97.79 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए ₹5.54 करोड़ के सापेक्ष ₹1.50 करोड़ मंजूर किए हैं। इनमें नवाड शिव मंदिर, काल भैरव मंदिर, श्री हिरानंद महाराज मंदिर, उगलिया शिव मंदिर, उणूली महादेव मंदिर तथा त्रिलोकेश्वर मंदिर गैरगांव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पौड़ी जनपद के यमकेश्वर क्षेत्र स्थित माँ बाल कुँवारी माता मंदिर, देवीखाल के सौंदर्यीकरण हेतु ₹72.67 लाख की स्वीकृति दी गई है।

 

टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में 220/33 केवी विद्युत स्टेशन स्थापना परियोजना के लिए ₹150.40 करोड़ की कुल लागत के सापेक्ष ₹3 करोड़ जारी करने को भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी प्रदान की है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

इसके अलावा किच्छा विधानसभा के ग्राम दरऊ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु ₹25 लाख तथा भिकियासैंण नगर पंचायत स्थित राजा हरूहीत मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए ₹93.36 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल गांव में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का नाम पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुंडीर के नाम पर “स्व. श्री दीपक पुंडीर सामुदायिक भवन” रखने को भी मंजूरी दी है।

 

प्रदेशभर में विकास कार्यों को गति देने के मुख्यमंत्री के इन फैसलों से सड़क, बिजली, पेयजल, धार्मिक पर्यटन और स्थानीय आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *