भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए देवदूत बना वंदे मातरम् ग्रुप, हल्द्वानी में चला ‘प्याऊ सेवा अभियान’..

0
IMG-20260523-WA0008
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से वंदे मातरम् ग्रुप द्वारा शहर में “प्याऊ सेवा अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों एवं बेसहारा पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि तपती गर्मी में कोई भी बेजुबान प्यासा न रहे।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

इस सेवा अभियान में स्थानीय लोगों का भी सराहनीय सहयोग देखने को मिल रहा है। वंदे मातरम् ग्रुप द्वारा प्याऊ उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं पशु प्रेमी रोजाना उनमें पानी भरने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। साथ ही लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे अपने घरों और आसपास बेजुबानों के लिए पानी जरूर रखें।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि मानवता के साथ-साथ बेजुबानों की सेवा करना भी समाज की जिम्मेदारी है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गर्मी के मौसम में बेहद जरूरी और प्रेरणादायक कदम बताया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

इस सेवा कार्य में शैलेन्द्र सिंह दानू, चंदू मेहता, गौरव पांडे, सुनील सनवाल, उमेश बचखेती सहित कई लोग सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *