देहरादून–लापरवाही पड़ी भारी: मुकदमा दर्ज न करने पर SSP का बड़ा एक्शन, पूर्व थानाध्यक्ष सस्पेंड…

FB_IMG_1771062714749
खबर शेयर करें -

 

 

 

देहरादून: देहरादून में कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने कड़ा रुख अपनाया है। मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर एक पूर्व थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है, वहीं एक वर्ष से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं पर संबंधित विवेचकों के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

 

 

 

एसएसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अनावश्यक रूप से मामलों को लंबित रखने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। निरोधात्मक कार्रवाई में शिथिलता पाए जाने पर भी सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल....

 

 

ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी ने कहा कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई होगी।

 

 

 

नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने के निर्देश देते हुए सभी थाना प्रभारियों को खरीद-फरोख्त पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले गिरोहों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यदि ऐसे मामलों में पुलिस की मिलीभगत पाई गई तो संबंधित अधिकारी पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग में ढिलाई बरतने पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

 

इसके अलावा अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पर्यटक सीजन की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। “ऑपरेशन क्रैकडाउन” और “ऑपरेशन स्माइल” के तहत बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर भी एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना प्रभारियों को अल्टीमेटम दिया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल....

 

 

आगामी फायर सीजन को देखते हुए सभी अग्निशमन इकाइयों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पीक आवर्स और स्कूल टाइमिंग के दौरान प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Ad Ad