देहरादून–अष्टम सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का भव्य आयोजन, विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश…
सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब के तत्वावधान में आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड में अष्टम सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अपर सचिव श्री संतोष बडोनी भी उपस्थित रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उप सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री अजीत सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में 25 वर्ष से 75 वर्ष तक की आयु के अधिकारी-कर्मचारियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लिया।
विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेताओं ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की—
* 50+ आयु वर्ग: श्री जीवन सिंह बिष्ट
* 40+ आयु वर्ग: श्री आई.पी. सिंह एवं श्री दीपक सिंह बिष्ट
* 30+ आयु वर्ग: श्री टिकराज सिंह
* महिला वर्ग 30+: श्रीमती चंपा कोरंगा
* महिला वर्ग 40+: श्रीमती बिमला आर्य एवं श्रीमती उर्वा रावत
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष श्री ललित चंद जोशी, महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना शाही, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह धींगा, संयुक्त सचिव श्री भुवन जोशी, कार्यालय सचिव श्री सुभाष लोहनी, मीडिया प्रभारी श्रीमती निधि, ऑडिटर श्रीमती प्रमिला टम्टा सहित श्रीमती गोदावरी रावत, श्री विद्या दत्त जोशी, श्री गजपाल सिंह रावत, श्री भूपेंद्र सिंह एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि आपसी सौहार्द, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा को भी प्रोत्साहित करती हैं। आयोजन के सफल संचालन के लिए आयोजक समिति की सभी सदस्यों द्वारा सराहना की गई।
