बिग ब्रेकिंग–हरिद्वार में ‘ध्वज वंदन समारोह’: सेवा, साधना और संस्कार के नवजागरण का संदेश…

0
FB_IMG_1768789766315
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित ‘ध्वज वंदन समारोह’ में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सहभागिता कर शताब्दी समारोह की गरिमा बढ़ाई। यह आयोजन वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के तपस्वी जीवन, निःस्वार्थ सेवा और अखंड साधना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता की भावपूर्ण अभिव्यक्ति बना।

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माताजी का संपूर्ण जीवन त्याग, बलिदान और साधना की वह ज्योति है, जिसने असंख्य जीवनों को नई दिशा और सकारात्मक दृष्टि प्रदान की। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार किसी एक संगठन की सीमाओं में बंधा नहीं है, बल्कि यह युग चेतना का ऐसा प्रवाह है जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र उत्थान की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक विरासत का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ और आदि कैलाश को भारत की आत्मा की धड़कन बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन परिवेश में आयोजित शताब्दी समारोह भारतीय संस्कृति, संस्कार और साधना परंपरा के नवजागरण का संदेश देता है।

 

 

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समान नागरिक संहिता, सख्त दंगारोधी कानून एवं धर्मांतरण कानून लागू किए गए हैं तथा 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने समारोह को सेवा, साधना और संस्कार का त्रिवेणी संगम बताया। उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सेवा भाव को अपने जीवन का आधार बनाते हैं, तभी सशक्त संस्कृति और स्थायी सभ्यता का निर्माण संभव होता है। जनशताब्दी समारोह इसी सामूहिक चेतना को जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

 

शताब्दी समारोह के दलनायक एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने आत्मपरिवर्तन को सामाजिक परिवर्तन की प्रथम शर्त बताते हुए कहा कि जब व्यक्ति स्वयं बदलने का साहस करता है, तभी राष्ट्र और समाज के नवनिर्माण की नींव सुदृढ़ होती है। समारोह का उद्देश्य विचार, आचरण और कर्म के स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन को प्रेरित करना है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज, दायित्वधारी श्री विनय रुहेला, सुदर्शन न्यूज के प्रबंध निदेशक श्री सुरेश चव्हाण, ईडी के पूर्व निदेशक श्री राजेश्वर सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर विधायक हरिद्वार श्री मदन कौशिक, दायित्वधारी श्री श्यामवीर सैनी, श्री देशराज कर्णवाल, शोभाराम प्रजापति, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *