दीजिए बधाई, लालकुआं विधानसभा की शान बनीं सोनाक्षी लोटनी, उत्तराखंड महिला अंडर–15 क्रिकेट टीम में हुआ चयन…
लालकुआं–लालकुआं के लिए गर्व का पल है। लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी जी की सुपुत्री कुमारी सोनाक्षी लोटनी का चयन उत्तराखंड महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है। सोनाक्षी की इस शानदार उपलब्धि से न केवल लोटनी परिवार, बल्कि पूरे लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
कम उम्र में कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के बल पर सोनाक्षी ने यह मुकाम हासिल किया है, जो क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके इस चयन से यह साबित होता है कि लगन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
सोनाक्षी लोटनी को इस बड़ी सफलता के लिए हार्दिक-हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे आगे भी प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगी।
लालकुआं को आप पर गर्व है, सोनाक्षी।
