सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में ₹295.21 करोड़ की 61 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास…

0
FB_IMG_1771091479186
खबर शेयर करें -

 

 

 

रुद्रपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज रुद्रपुर स्थित गांधी पार्क में आयोजित भव्य ऊधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कुल ₹295.21 करोड़ की लागत से 61 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और जनपद के चहुंमुखी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

मुख्यमंत्री ने ₹123.91 करोड़ की लागत के 26 कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें चिकित्सा, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), नगर निगम रुद्रपुर, पशुपालन, संस्कृति, सिंचाई, खेल, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की योजनाएं शामिल रहीं। वहीं ₹171.30 करोड़ की लागत से 35 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। इनमें मानसखंड कॉरिडोर के अंतर्गत गोल्ज्यू मंदिर, शिव मंदिर और नीलकंठ धाम को जोड़ते हुए भव्य शिव प्रतिमा की स्थापना, नगर निगम रुद्रपुर के पर्यावरण मित्रों के लिए खेड़ा में आवास निर्माण, भूरारानी एवं गंगापुर रोड का चौड़ीकरण, अटारिया चौक से इंद्रा कॉलोनी तक सड़क निर्माण तथा गुरु चांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष को ₹2 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ करना शामिल है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने त्रिशूल चौक का लोकार्पण किया तथा कांवड़ियों के पैर पखारकर अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर उनका अभिनंदन किया। त्रिशूल चौक से गांधी पार्क तक निकली भव्य शिव बारात में भी उन्होंने सहभागिता की। विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रपुर के विकास हेतु लगभग ₹288 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, जो क्षेत्र को विकास, विश्वास और भविष्य की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि लगभग ₹590 करोड़ की लागत से रुद्रपुर बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही रुद्रपुर को खटीमा-टनकपुर एवं गदरपुर-जसपुर से जोड़ने वाली फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। मानूनगर-गदरपुर से दिनेशपुर-मटकोटा होते हुए हल्द्वानी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के चौड़ीकरण पर भी लगभग ₹55 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

उन्होंने जानकारी दी कि रुद्रपुर रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण, नई सिग्नल लाइनों एवं दो रेल ओवरब्रिज का निर्माण जारी है। जल निकासी समस्या के समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान स्वीकृत किया गया है। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स का निर्माण, ₹15 करोड़ की लागत से राज्य का पहला कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट तथा ₹17 करोड़ का आधुनिक कूड़ा प्रबंधन प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है। किच्छा में 351 करोड़ रुपये की लागत से 100 एकड़ भूमि पर एम्स ऋषिकेश का सैटेलाइट सेंटर निर्माणाधीन है, जबकि पंतनगर हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की दिशा में कार्य हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बंगाली समाज के जाति प्रमाण पत्र से “पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित” शब्द हटाने, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून, मदरसा बोर्ड समाप्त कर राज्य अल्पसंख्यक प्राधिकरण के गठन तथा नकल विरोधी कानून जैसे निर्णयों का उल्लेख किया। उन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति पर सख्त कार्रवाई की बात भी दोहराई।

 

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सरस मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया, स्वयं दीये बनाए और सूत काता। प्रथम दिवस की स्टार नाइट के अंतर्गत आयोजित शिव जागरण का दीप प्रज्ज्वलित कर उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

रुद्रपुर में आयोजित यह भव्य आयोजन विकास, संस्कृति और जनभागीदारी का संगम साबित हुआ।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *