डीएम रयाल की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा, मानचित्र स्वीकृति को लेकर सख्त निर्देश, बैठक में सचिव, संयुक्त सचिव सहित सभी सहायक एवं अवर अभियंता मौजूद…

FB_IMG_1771033773931
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सचिव, संयुक्त सचिव सहित सभी सहायक एवं अवर अभियंता मौजूद रहे।

 

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में लंबित आवासीय एवं गैर-आवासीय मानचित्रों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवासीय मानचित्रों को 15 दिन के भीतर तथा गैर-आवासीय मानचित्रों को 30 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से स्वीकृत किया जाए।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

उन्होंने कहा कि जिन मानचित्रों में किसी प्रकार की आपत्ति हो, उसमें एक ही बार में समस्त आपत्तियां स्पष्ट विवरण के साथ आवेदक को उपलब्ध कराई जाएं, ताकि समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके। साथ ही जिन प्रकरणों में विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) आवश्यक हो, संबंधित विभागों को प्रत्येक सप्ताह अनुस्मारक पत्र भेजे जाने के निर्देश भी दिए गए।

 

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

जिलाधिकारी ने सहायक अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सहायक अभियंता सप्ताह में अवर अभियंताओं के साथ मानचित्रों की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता और नियमानुसार हों तथा किसी भी प्रकार के दबाव में निर्णय न लिया जाए। शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

 

 

जिलाधिकारी ने सचिव एवं संयुक्त सचिव को भी नियमित मॉनिटरिंग और क्षेत्रीय निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं और किसी भी प्रकार की शिकायत की गुंजाइश न रहे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

बैठक में सचिव विजय नाथ शुक्ल, संयुक्त सचिव गोपाल सिंह चौहान सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad