जिलाधिकारी सख्त, कालाढूंगी में हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त…

0
FB_IMG_1766820985754
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल। रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग कर सार्वजनिक शांति भंग करने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में ड्यूटी पर तैनात गार्ड और रिसेप्शन स्टाफ के साथ अभद्रता करने तथा गेट पर हवाई फायरिंग करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने उनका शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

प्रशासन के अनुसार, उक्त कृत्य शस्त्र अनुज्ञप्ति की शर्तों तथा आयुध अधिनियम के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। घटना से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया था तथा सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई थी।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

जिला मजिस्ट्रेट ने अभियोजन पक्ष की दलीलों पर विचार करने के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण का आदेश जारी किया। साथ ही स्पष्ट किया कि शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

 

प्रशासन की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *