बिग ब्रेकिंग–हल्द्वानी में अमेज़ॉन वेयरहाउस बना मौत का मंजर, भीषण अग्निकांड में दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत…

0
amajana-satara-ma-lga-aaga_99fc318067917884730a680a3f44be6f
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। रामपुर रोड स्थित शीतल होटल के सामने बने अमेज़ॉन के वेयरहाउस में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आने से दो कर्मचारियों की जान चली गई।

 

जानकारी के अनुसार रात करीब 11:50 बजे आपातकालीन सेवा 112 पर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने देखा कि गोदाम आग की लपटों से घिरा हुआ था और अंदर घना धुआं फैला हुआ था।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

 

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान गोदाम के भीतर मौजूद दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे हुए मिले। अत्यधिक धुआं भर जाने के कारण उनका दम घुट गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

 

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र प्रसाद निवासी बागजाला, गोलापार और 25 वर्षीय अमित आर्य निवासी रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *