हल्द्वानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध मदिरा बरामद…

FB_IMG_1770524080808
खबर शेयर करें -

 

 

 

नैनीताल–जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को आबकारी टीम हल्द्वानी द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान फतेहपुर, लामाचौड़ (गोलापार) एवं दौलतपुर क्षेत्र में दबिश दी गई।

 

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

कार्रवाई के दौरान गोपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह के आवास से कुल 65 टेट्रा पैक देशी शराब, 42 पव्वा अंग्रेजी शराब तथा 156 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

बरामद समस्त अवैध मदिरा को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई। इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी एवं संजय कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर एवं महेश तथा आबकारी सिपाही राहुल एवं शीतल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

 

 

Ad Ad