उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई…

FB_IMG_1770562040567
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास और अधिक सशक्त होगा।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

 

 

मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन को भी बधाई देते हुए कहा कि एसोसिएशन के निरंतर प्रयासों और समर्पण का यह सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतर टीमवर्क, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को निरंतर प्रोत्साहन दे रही है और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर सकें।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

मुख्यमंत्री ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश करेगी और राज्य का गौरव बढ़ाएगी।

 

 

Ad