ऊधमसिंहनगर पुलिस में बड़ा एक्शन, SSP मणिकांत मिश्रा ने बदली थानों की कमान, जानिए किसको भेजा कहां..
ऊधमसिंहनगर जनपद की पुलिस व्यवस्था में बड़ा उलटफेर किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कानून-व्यवस्था को और सख्त व प्रभावी बनाने के इरादे से निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर पर तत्काल प्रभाव से बड़ा फेरबदल कर दिया है।
जारी आदेश के तहत निरीक्षक नापु विक्रम राठौर को पुलिस कार्यालय, रुद्रपुर से हटाकर कोतवाली कुण्डा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक नापु मंजू पाण्डेय को महिला हेल्पलाइन, रुद्रपुर से हटाकर कोतवाली नानकमत्ता की कमान सौंपी गई है।
इसके साथ ही उपनिरीक्षक नापु उमेश कुमार, जो अब तक नानकमत्ता थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, को एक अहम जिम्मेदारी देते हुए प्रभारी एसओजी, ऊधमसिंहनगर नियुक्त किया गया है।
इस अचानक किए गए फेरबदल को पुलिस महकमे में सख्ती और सक्रियता का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है। माना जा रहा है कि एसएसपी मिश्रा के इस फैसले से जनपद में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की रफ्तार और तेज होगी।
