बिग ब्रेकिंग–बोर्ड परीक्षा भय नहीं, आत्मविश्वास का अवसर है: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल…

FB_IMG_1766820985754
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

नैनीताल/हल्द्वानी–आगामी बोर्ड परीक्षाओं के अवसर पर जिला प्रशासन नैनीताल ने जिले के समस्त परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य, मानसिक संतुलन एवं सफल परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से संयम, धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखने की अपील की है।

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि परीक्षा जीवन की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव अवश्य है, किंतु इसे भय, तनाव अथवा असहनीय दबाव का कारण नहीं बनने दिया जाना चाहिए। परीक्षाएँ विद्यार्थियों के ज्ञान और अभ्यास की परख होती हैं, न कि उनके व्यक्तित्व, प्रतिभा या भविष्य का अंतिम निर्णय।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

 

उन्होंने परीक्षार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी दिनचर्या को सरल, संतुलित और नियमित रखें। पर्याप्त विश्राम, समयबद्ध अध्ययन और स्वस्थ मानसिक स्थिति के साथ परीक्षा देने से ही अपनी वास्तविक क्षमता का सर्वोत्तम प्रदर्शन संभव है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक अंक प्राप्त करने की चिंता कई बार सहज ज्ञान को भी प्रभावित करती है, जबकि शांत और स्वाभाविक मन से किया गया प्रयास अधिक प्रभावी सिद्ध होता है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों पर अनावश्यक अपेक्षाओं का बोझ न डालें। इस समय विद्यार्थियों को भय या दबाव नहीं, बल्कि विश्वास, सहारा और स्नेह की आवश्यकता होती है। प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता भिन्न होती है और सफलता के मार्ग भी अनेक होते हैं, यह समझ विकसित करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

 

अपने संदेश के अंत में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि अंक जीवन के एक पड़ाव को तय कर सकते हैं, लेकिन जीवन की दिशा नहीं। संयम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही दीर्घकालीन सफलता की मजबूत आधारशिला होती है।

 

 

 

 

Ad Ad