पीपलकोटी में मुख्यमंत्री धामी का निरीक्षण: स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना, हर संभव सहयोग का भरोसा…

FB_IMG_1771724226054
खबर शेयर करें -

पुष्कर सिंह धामी ने पीपलकोटी स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, आधुनिक उपकरणों तथा मरीजों को दी जा रही उपचार सेवाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

 

 

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में संचालित आपातकालीन सेवाओं, विभिन्न जांच सुविधाओं तथा दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के उपचार प्रबंधन की गहन समीक्षा की। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को यहां गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जो सराहनीय है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी द्वारा सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं के साथ संचालित यह चिकित्सालय पर्वतीय क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे नागरिक तक भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें, और इस दिशा में निरंतर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

 

उन्होंने चिकित्सकों एवं समस्त स्टाफ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जिस प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ सेवाएं दी जा रही हैं, वह अत्यंत प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को लेकर सरकार निरंतर प्रयासरत है, ताकि आमजन को बेहतर उपचार के लिए दूर-दराज़ न जाना पड़े।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

 

इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को संस्थान की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं एवं आवश्यक आवश्यकताओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।

 

 

मुख्यमंत्री का यह निरीक्षण राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और संवेदनशील कार्यशैली का प्रतीक है, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

 

 

Ad Ad