गजा घण्टाकर्ण महोत्सव–2026 में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगातें, रोपवे से लेकर ईको पार्क तक विकास की घोषणाओं की बारिश…

0
FB_IMG_1779890984874
खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड। पुष्कर सिंह धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 के अवसर पर टिहरी क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर जनता को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोपवे निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत गजा क्षेत्र में आंतरिक मार्गों के निर्माण, गजा मैदान के विस्तारीकरण और मंच निर्माण की घोषणा भी की। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में शहीद विक्रम सिंह नेगी राजकीय पॉलिटेक्निक गजा में फार्मेसी विषय की स्वीकृति देने का ऐलान किया।

 

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोटेश्वर झील के विकास और डांडाचली में ईको पार्क निर्माण की घोषणा की गई। साथ ही पावकी देवी और चमराड़ा देवी (भरपूर) मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्य भी कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने दंदेली, अंदरफीगांव, फलसारी, बिमाण गांव मोटर मार्ग तथा रणाकोट डांडा जमोला मोटर मार्ग को स्वीकृति देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से चाका महिला अस्पताल को PHC में परिवर्तित कर उच्चीकृत करने और चाका में सामुदायिक भवन के सुदृढ़ीकरण की घोषणा की गई। शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंगटाली एवं पजै गांव को इंटर स्तर तक उच्चीकृत करने तथा नरेंद्रनगर महाविद्यालय को पीजी स्तर तक विकसित किए जाने का ऐलान भी किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने गजा तहसील में लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान और जल निगम के तहसील स्तरीय कार्यालयों की स्वीकृति देने की भी घोषणा की। इसके अलावा हेंवल नदी में झील निर्माण और गजा बगीद में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित किए जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजा पहुंचकर “गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026” के द्वितीय संस्करण का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने प्राचीन घंटाकर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की तथा राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गजा महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि महोत्सव हर वर्ष अधिक भव्य स्वरूप ग्रहण कर रहा है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय, गौशाला, मिनी स्टेडियम, क्रिकेट छात्रावास और पेयजल योजनाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है ताकि युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।

 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा कुंवर सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *