SDG Achievers Award में चमका नैनीताल, DM ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित…

0
FB_IMG_1779927406258
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल/अल्मोड़ा। उत्तराखंड में सतत विकास और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नैनीताल जनपद ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य स्तरीय SDG Achievers Award Ceremony में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

 

अल्मोड़ा स्थित उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्थानों, अधिकारियों और संगठनों को सम्मानित किया। इस वर्ष कुल 32 संस्थानों, व्यक्तियों और समूहों को उनके नवाचार, बेहतर प्रशासन और समाजहित में किए गए कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

राज्य स्तरीय एसडीजी वार्षिक रैंकिंग में रुद्रप्रयाग ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि उत्तरकाशी और नैनीताल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं बागेश्वर, चमोली और टिहरी को तीसरा स्थान मिला।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि एक समय नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स में राज्य 10वें स्थान पर था, लेकिन आज उत्तराखंड देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुशासन, गरीब कल्याण, सड़क, बिजली, पानी और सीमांत क्षेत्रों के विकास पर लगातार कार्य किया जा रहा है। साथ ही उद्योग, स्टार्टअप, ग्रीन एनर्जी और रोजगार के क्षेत्र में हुए सुधारों से प्रदेश में रिवर्स पलायन को भी बढ़ावा मिला है और लोग दोबारा अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद समाज में सकारात्मक बदलाव लाना ही वास्तविक उपलब्धि है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *