ब्रेकिंग उत्तराखण्ड–यहां हो गया कार हादसा, कार को घसीटते हुए ले गया ट्रक, बाल–बाल बचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी और अन्य तीन…

0
nainital_1634712074
खबर शेयर करें -

नैनीताल रोड के पास कैंटर चालक ने खाद्य सुरक्षा निरीक्षक की कार को जोरदार टक्कर मार दी है, जिसमे कार में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए है।

पूरा मामला ज्योलिकोट के पास का है, जब खाद्य सुरक्षा निरीक्षक नैनीताल को जा रहे थे, कि अचानक तेज रफ्तार कैंटर गलत दिशा में आ रहा था और उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, और घसीटते हुए कुछ दूरी तक वाहन को ले गया, गनीमत रही की कार खाई की तरफ नहीं थी, जिसमें कार के अंदर बैठे चार लोग बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

कार के अंदर जिला खाद्य अधिकारी संजय कुमार, खाद सुरक्षा निरीक्षक कैलाश टम्टा सहित अन्य दो अन्य लोग सवार थे, जो कि हादसे के वक्त कार में ही थे और वह वह बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

खाद्य सुरक्षा निरीक्षक कैलाश टम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंटर का चालक नशे में था, जिसने गलत साइड में भारी वाहन चलाते हुए कार को क्षतिग्रस्त किया है। खाद सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा की तहरीर पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *