ब्रेकिंग उत्तराखंड–यहां हुआ बड़ा हादसा, मलबे में दबे यात्रियों के तीन वाहन, चार लोगों की मौके पर मौत…

IMG_20230711_085523
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। देर रात गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। मलबे में तीन वाहन दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। वहीं, अभी तक सात घायलों को अस्पताल भेजा गया है। आपदा स्वयं सेवी राजेश रावत ने देर अकेले ही घटना में घायल लोगों का रेस्क्यू किया। वहीं मंगलवार सुबह हाईवे खुलने पर एसडीआरएफ की टीम पर भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

बीआरओ के अधिकारी मेजर वीएस वीनू ने बताया की भटवाड़ी से गंगनानी के बीच 20 किमी के क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर सात स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। जिसे पूरी रात तेज बारिश के बीच कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

बता दें की जनपद मे भारी बारिश जारी है। प्रदेश भर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी पिछले तीन दिन से प्रदेशभर में चल रहे बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश भर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

Ad