बड़ी खबर उत्तराखंड–पिथौरागढ़ की काली नदी ने बरसात के चलते मचाया कहर, सामने नदी में समा गया मकान, देखिए वीडियो…

IMG-20230711-WA0030-1012x1024
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में भारी बारिश के चलते काली नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। काली नदी के उफान से धारचूला के खोतिला गांव में भू कटान शुरू हो गया है।

खोतिला गांव में हुए भू कटाव के लाइव विजुअल भी सामने आए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तेज बहाव से गांव की जमीन और एक मकान भरभरा कर नदी में समा रही है। भूस्खलन के ये लाइव वीडियो नदी की दूसरी तरफ नेपाल से लिए गए है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–डीएम रयाल का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, 10 महीने में 103 पर कार्रवाई...

लगातार हो रहे भू कटाव के चलते गांव के अनेक घरों को खतरा पैदा हो गया है, डर से घबराये ग्रामीणों ने जरूरी सामान के साथ गांव छोड़ना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

दरअसल खोतिला गांव में पिछले वर्ष भी बड़ी आपदा आई थी, जिसे देखते हुए ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। गांव में खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी गांव के लिए रवाना कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखण्ड सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज...

Ad Ad