बड़ी खबर–कुमाऊं आयुक्त रावत ने किया नैनीताल का औचक निरीक्षण, बारिश के चलते अधिकारियों को दिए सख्त दिशा–निर्देश…

IMG-20230710-WA0011
खबर शेयर करें -

नैनीताल–कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को नैनीताल में विगत दिनो अत्याधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त राजभवन रोड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि ने आयुक्त को अवगत कराया कि कार्यों का टेंडर करते हुए रात-दिन कार्य किया जा रहा है। जिसमें लगभग 20 से 25 दिनों का समय लगने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

आयुक्त ने अधीक्षण अभियन्ता को आम जनमानस की समस्याओं को देखकर और अधिक मैन पॉवर को बढ़ाते हुए प्रतिदिन कार्यों की रिर्पोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त राजभवन मार्ग पर पूर्ण रूप से यातायात प्रतिबन्ध करना सुनिश्चित करें। यदि प्रतिबन्धित के बाद भी कोई इस मार्ग पर आवा-जाही करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राहुल साह, अधीक्षण अभियन्ता राजेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता रत्नेश सक्सेना आदि उपस्थित थे।

Ad