ब्रेकिंग रुद्रपुर–छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का मेट्रोपोलिस सोसाइटी के उपाध्यक्ष फुटेला पर आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच करी शुरू…

01_10_2015-Eve-Teasing-ijpg
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर–शहर की मेट्रोपॉलिस सिटी निवासी एक महिला ने यहीं के निवासी व्यक्ति पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है।

सिडकुल चौकी प्रभारी को सौंपे पत्र में मैट्रोपॉलिस निवासी सतविन्दर कौर पुत्री जसवंत सिंह ने कहा कि वह सोसायटी में ही रहने वाले विक्रांत फुटेला के भाई के फ्लैट में रहती थी, जिसके चलते उसकी विक्रांत फुटेला से जान-पहचान हो गयी।

पत्र में कहा गया कि अब वह व्यक्तिगत कारणों से अपने फ्लैट को बदलकर किराए पर लेना चाह रही थी, जिसके चलते उसने विक्रांत फुटेला से संपर्क किया। कहा कि फ्लैट दिखाने के सिलसिले में पिछले 2-3 दिनों से विक्रांत फुटेला उसे अपने निवास पर बुला रहा था।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–डीएम रयाल का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, 10 महीने में 103 पर कार्रवाई...

कहा कि विगत 30 अप्रैल को रात्रि आठ बजे विक्रांत फुटेला उसके फ्लैट पर आया और उसे अपनी कार में बैठाकर फ्लैट दिखाने के बहाने रुद्रपुर शहर में ले गया। आरोप है कि इस दौरान विक्रांत फुटेला ने उसके साथ छेडछाड़ की और जबरदस्ती शराब पीने का दबाव बनाने लगा। कहा कि जैसे-तैसे उसने अपने मंगेतर हरमन सिंह को फोन किया।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

आरोप है कि जब वह वापस सोसायटी में लौटे तो विक्रांत फुटेला ने फिर से उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। कहा कि बाद में उसके मंगेतर ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। कहा कि कॉलोनी के लोगों के एकत्र होने के बाद विक्रांत फुटेला मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, SP बनने पर उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव...

महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उक्त विक्रांत फुटेला शांतिर और आपराधिक किस्म का व्यक्ति है, जिससे उसे जान-माल का खतरा बना हुआ है। उसने आरोपित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ad Ad