ब्रेकिंग हल्द्वानी– एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, जांच में जुटी पुलिस।

Screenshot_2022-11-21-16-29-52-87_b783bf344239542886fee7b48fa4b892.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– मुखानी क्षेत्र में बैंक के एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया, लेकिन कैश निकालने में चोर कामयाब नहीं हो पाए।

एटीएम तोड़े जाने की सूचना बैंक प्रबंधक द्वारा पुलिस को दे दी गई है और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

पूरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र में कैनरा बैंक के एटीएम का है, जहां रात के समय गार्ड एटीएम में मौजूद नहीं था, इसी का फायदा उठाकर हेलमेट पहने अज्ञात चोर ने एटीएम में घुसकर एटीएम को छेड़ा है, लेकिन चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाया और वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया लेकिन हेलमेट पहने होने की वजह से चोरों की पहचान नहीं हो पाई, वही कैनरा बैंक के मैनेजर द्वारा पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी गई है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोरा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द एटीएम से छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस पकड़ लेगी।

Ad