उत्तराखंड– सूदखोरों के सितम के चलते एक और व्यापारी नेता ने करी अपनी जीवन लीला समाप्त. शोक में पूरा बाजार बंद।

IMG-20221121-WA0018.jpg
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ व्यापार संघ के एक पदाधिकारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली, हरीश धामी ब्यापार संघ में उप सचिव थे।

बीती रात हरीश ने व्यापार संघ भवन में सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली, आत्महत्या वाली जगह से 5 पन्नो का सुसाइट नोट भी मिला है। जिसमें हरीश ने खुद को भारी कर्ज में डूबा हुआ बताया है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

व्यापार संघ ने अपने पदाधिकारी की मौत की जांच करने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यापारी नेता की मौत के बाद पिथौरागढ़ में बाजार बंद हैं।