हल्द्वानी– सयुक्त रूप से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने करी छापेमारी, आई सेंटर संचालक नहीं दिखा पाया वैध दस्तावेज.

IMG-20221121-WA0152.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– प्रशासन ने शहर के एक प्रमुख आई सेंटर में छापेमारी की कार्रवाई की गई, छापेमारी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जानकारी देते बताया की एसीएमओ रश्मि पंत और उनके द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर कालाढूंगी रोड पर विजन आई सेंटर में छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

आई सेंटर क्लीनिक तुषार नाम के एक व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत रूप से औषधि का वितरण किया जा रहा था, क्लीनिक चलाने वाले व्यक्ति के पास मौके पर ड्रग लाइसेंस नही मिला और उसके ओपीडी पैड पर डॉक्टर तुषार लिखा गया था, जब इस सम्बन्ध में टीम द्वारा द्वारा क्लीनिक चला रहे व्यक्ति से दस्तावेज मांगे गए तो मौके पर क्लीनिक चलाने वाले तुषार द्वारा कोई भी दस्तावेज नहीं पेश किया गया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

ऐसे में टीम द्वारा क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत ₹10 हजार का जुर्माना लगाया गया, साथ ही क्लीनिक को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया है और क्लीनिक चलाने वाले व्यक्ति तुषार को तीन दिन के अंदर उत्तराखंड काउंसिल का रजिस्ट्रेशन मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...
Ad