ब्रेकिंग हल्द्वानी– अक्रोशित ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री भट्ट का किया घेराव, जानिए क्या बोले भीड़ से घिरे मंत्री जी।

IMG-20221125-WA0049.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का हैड़ाखान के ग्रामीणों ने काठगोदाम थाने के पास किया घेराव। हैड़ाखान गांव के लोग हैड़ाखान मोटर मार्ग टूट जाने से काफी परेशान है, सड़क टूटने से 120 गांव प्रभावित है, लोगों को मजबूरन पहाड़ पर पैदल जाना पड़ रहा है।

ऐसे में आज आक्रोशित ग्रामीणों ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का घेराव कर दिया और उनसे सड़क को ठीक करने के साथ ही तब तक के लिए वैकल्पिक मार्ग को खोलने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहां उनके द्वारा डीएम नैनीताल के साथ ही आर्मी के उच्च अधिकारियों से भी रोड को ठीक करने के संबंध में बात की है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

अजय भट्ट ने कहा ग्रामीणों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी, उनकी समस्या का हल किया जाएगा, लेकिन वैकल्पिक मार्ग को खोल कर ग्रामीणों को राहत देने का काम किया जाएगा और हैड़ाखान मोटर मार्ग को किस तरह से ठीक किया जा सकता है, इस पर भी तेजी से काम किया जाएगा।