उतरखंड– अचानक जब कूड़ा गाड़ी लेकर निकल पड़े नगर आयुक्त उपाध्याय, हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, देखिए वीडियो..

IMG-20221125-WA0066-1024x576.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मचारी आज से पूरी तरह हड़ताल पर हैं, लिहाजा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए खुद ही कूड़ा गाड़ी पकड़ कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना शुरू कर दिया।

सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ कूड़ा गाड़ी चलाने वाले कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं, लिहाजा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने खुद कूड़ा गाड़ी चलाते हुए कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि शहर की सफाई करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। इसलिए वह अन्य कर्मचारियों के साथ वैकल्पिक व्यवस्था में जुटे हुए हैं। और उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया है कि हड़ताल से समाधान नहीं निकलेगा, नगर निगम प्रशासन वार्ता के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

कर्मचारी वार्ता करें और काम पर वापस लौटे, शहर के लोगों को परेशानी में डालना अच्छी बात नहीं है, लिहाजा उनको स्वयं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना पड़ेगा।