ब्रेकिंग उत्तराखंड– नगदी समेत दो बच्चों को लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, थाने पहुंचा दूल्हा, पुलिस को बताई अपनी आप बीती…

22_12_2019-luteridulhanha_19867820
खबर शेयर करें -

उधमसिंहनगर– लुटेरी दुल्हन की खबरें अक्सर आपने सुनीं और पढ़ी होगी। जिसमें अधिकांश दुल्हनें शादी के अगले दिन या रात में फरार हो जाती है पर उत्तराखंड के रूद्रपुर में गजब का मामला सामने आया। शादी के बाद दो बच्चे और दो लाख लेकर लुटेरी दुल्हन फरार हो गई। यह उसकी दूसरी शादी थी।

इससे पहले वह पहले पति को भी छोड़कर आयी थी। पूरा मामला खुलने के बाद युवक न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

जानकारी के अनुसार रूद्रपुर के प्रीत विहार फाजलपुर महरौला निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि 25 अक्टूबर को उसकी पत्नी सुबह दो पुत्रों व घर में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गई।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

आरोप है उसकी पत्नी के साथ उसकी मां, पिता व बहन व अन्य भी मिले हुए हैं। युवक का कहना है कि उसके साथ विवाह से पहले उसकी पत्नी का पहले भी एक विवाह हो चुका था। वहां भी शादी के बाद वह नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई थी। इस मामले में उसके परिवार के सारे लोग उसके साथ मिले हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...
Ad Ad