दुःखद उत्तराखंड–खाई में गिरी कार, एक शिक्षक की मौत, अन्य गंभीर…

1500x900_1205469--
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है। रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग में ज्योली में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। शिक्षकों की कार गहरी खाई में गिरने से एक की मौत हो गई। जबकि दो के घायल होने की खबर है। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पूर्व सभासद व शिक्षक सचिन टम्टा अपनी कार से ज्योली स्थित विद्यालय जा रहे थे। इस बीच ज्योली लिंक मार्ग से पूर्व अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया। जहां उपचार के दौरान सचिन टम्टा का निधन हो गया।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

बताया जा रहा है कि सचिन टम्टा नगर क्षेत्र से लगे प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। उनका यहां टम्टा मोहल्ला में आवास है। दुर्घटना के वक्त वाहन वही चला रहे थे। बताया जा रहा है कि वे कार में ही फंसे रह गए थे, जबकि उनके साथी कार के लुढ़कते ही छटक गए थे।

Ad