उत्तराखंड से बड़ी खबर–‘लैंड जिहाद’ की आशंका: IMA के नाम दर्ज 20 एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश…

FB_IMG_1770639227921
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

उत्तराखंड में एक बार फिर अवैध भूमि गतिविधियों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। देहरादून में IMA के पास स्थित करीब 20 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग कर कॉलोनी बसाए जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि जिस जमीन पर पहले एक शिक्षण संस्थान का निर्माण प्रस्तावित था, वहां अब नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे थे।

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

मामले की जानकारी मिलते ही मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति के की जा रही प्लॉटिंग पूरी तरह नियमों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

वहीं इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को पूरे प्रकरण की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि इसमें किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन या साजिश सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

राज्य सरकार का स्पष्ट संदेश है कि उत्तराखंड में अवैध कब्जे, जमीनों के दुरुपयोग और नियमों को दरकिनार कर की जा रही गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 

 

Ad