बिग ब्रेकिंग/पिथौरागढ़–महिला चौपाल में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, सालमोड़ा में महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का मार्गदर्शन…

IMG-20260208-WA0031
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड/पिथौरागढ़–भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती रुचि भट्ट जी के निर्देशानुसार आज पिथौरागढ़ विधानसभा के सालमोड़ा ग्राम सभा में महिला चौपाल विकसित भारत बजट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा लक्ष्मी मेहता जी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की बहनों एवं ग्रामीण महिलाओं के बीच किया गया।

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में मेयर कल्पना देवलाल जी के प्रतिनिधि श्री दिनेश कापड़ी जी ने सहभागिता की। श्री कापड़ी जी ने महिला सशक्तिकरण, महिला स्वरोजगार तथा विकसित भारत बजट की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

 

कार्यक्रम में सह संयोजक श्रीमती गीता दिगारी जी, पूर्व महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती पुष्पा चंद जी, कुसुम मेहता जी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा भट्ट जी, भाजपा नेत्री चन्द्रकला सौन जी सहित श्वेता बिष्ट जी, दीप्ति बिष्ट जी, गीता पंत जी, पुष्पा जोशी जी, उषा भट्ट जी एवं अनेक ग्रामीण मातृशक्तियां तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

 

महिला चौपाल के माध्यम से महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़ने और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का सार्थक प्रयास किया गया।

 

 

 

 

 

Ad