बिग ब्रेकिंग–स्कूल में घुसा जंगली भालू, छात्र पर हमला; शिक्षकों की सूझबूझ से बची जान…

pngtree-a-nice-bear-picture-png-image_17664254
खबर शेयर करें -

चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक जूनियर हाईस्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली भालू अचानक स्कूल परिसर में घुस आया। घटना जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर की है, जहां कक्षाएं चल रही थीं। भालू को देखते ही छात्रों में चीख-पुकार मच गई और बच्चे जान बचाने के लिए कक्षाओं में छिपने लगे।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भालू ने एक कक्षा के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की और इसी दौरान कक्षा छह के एक छात्र को पकड़ लिया। हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए, लेकिन स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अन्य छात्रों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला। शोर-शराबे और सामूहिक प्रयास के बीच भालू छात्र को घायल अवस्था में पास की झाड़ियों में छोड़कर भाग गया।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

शिक्षकों ने तुरंत छात्र को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके शरीर पर भालू के नाखूनों के निशान पाए गए हैं, हालांकि उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद स्कूल परिसर में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर संबंधित विभागों को अवगत कराया गया है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

Ad Ad