लालकुआं पुलिस की बड़ी सफलता, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशों के क्रम में जनपद भर में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लालकुआं पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 21.12.2025 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस टीम द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त देवेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट, निवासी किशनपुर सकुलिया मोतीनगर, थाना लालकुआं, जनपद नैनीताल है, जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल में फौजदारी वाद संख्या 207/22, धारा एमवी एक्ट के अंतर्गत वारंट जारी था।
लालकुआं पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी टीम
▪️ उपनिरीक्षक शंकर नयाल
▪️ कांस्टेबल गुरमेज सिंह
लालकुआं पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है तथा फरार अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है।
