बिग ब्रेकिंग–मुख्यमंत्री के निर्देशन तथा खनन निदेशक लेघा के दूरदर्शी नेतृत्व में देहरादून से दिल्ली तक गूंजा उत्तराखंड का नाम: 106वें SKOCH समिट में खनन विभाग को राष्ट्रीय सम्मान…

FB_IMG_1772072307332
खबर शेयर करें -

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के खनन विभाग ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कार्यकुशलता का परचम लहराया है। 106वें SKOCH Group समिट में उत्तराखंड खनन विभाग को MDTSS (Mining Digital Transformation & Surveillance System) और ई-रवन्ना प्रणाली के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। इस उपलब्धि ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

 

समिट में विभिन्न राज्यों की नवाचार आधारित योजनाओं का मूल्यांकन किया गया, जिसमें उत्तराखंड की डिजिटल खनन निगरानी प्रणाली को पारदर्शिता, तकनीकी दक्षता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष सराहना मिली। MDTSS के माध्यम से खनन गतिविधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो पाई है, जबकि ई-रवन्ना प्रणाली ने खनिज परिवहन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय खनन निदेशक के दूरदर्शी नेतृत्व, तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की सोच और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को जाता है। उनके मार्गदर्शन में विभाग ने न केवल डिजिटल सुधारों को तेजी से लागू किया, बल्कि जमीनी स्तर पर उनकी प्रभावशीलता भी सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

खनन निदेशक ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो सरकारी तंत्र में भी आधुनिक तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही स्थापित की जा सकती है। उनकी प्रतिबद्धता और टीम भावना ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तराखंड की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी मॉडल बन सकती है। यह सम्मान न केवल विभाग की उपलब्धि है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

 

 

राष्ट्रीय मंच पर मिली इस सराहना ने यह साबित कर दिया है कि उत्तराखंड खनन प्रबंधन और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में मजबूती से खड़ा है।

 

 

Ad Ad