बिग ब्रेकिंग–ट्रैफिक का सख्त मिर्च मसाला: बिना पहचान और वर्दी ऑटो-ई रिक्शा चालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई…सिटी मजिस्ट्रेट

20240425_123210_849504_crop_6886-1140x570
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब शहर में बिना निर्धारित ड्रेस कोड (वर्दी) और पहचान पत्र के कोई भी ऑटो या ई-रिक्शा चालक वाहन नहीं चला सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान, परमिट जांच और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी अभियान चलाया जाएगा ताकि ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था को रोका जा सके। प्रशासन का कहना है कि ट्रैफिक को व्यवस्थित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। त्योहारी सीजन के मद्देनजर यातायात पुलिस और संबंधित विभाग मिलकर लगातार अभियान चलाएंगे, ताकि नियमों का कड़ाई से पालन हो सके।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

प्रशासन ने वाहन चालकों और शहरवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और मिलकर शहर को जाम मुक्त बनाएं। अनुशासन और जागरूकता ही ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान है।

 

 

 

 

Ad