बिग ब्रेकिंग–देहरादून के विकास को नई गति, मुख्यमंत्री से महापौर की अहम मुलाकात…

FB_IMG_1766212055239
खबर शेयर करें -

 

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के महापौर श्री सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देहरादून नगर के समग्र और योजनाबद्ध विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में शहरी अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, यातायात सुधार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

महापौर श्री सौरभ थपलियाल ने देहरादून की वर्तमान आवश्यकताओं और भावी विकास को ध्यान में रखते हुए नगर निगम से जुड़ी प्रमुख मांगों और प्रस्तावों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने शहर को स्मार्ट, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए देहरादून के विकास को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने प्रस्तुत मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और देहरादून एक आदर्श शहर के रूप में आगे बढ़ेगा।