बिग ब्रेकिंग–बर्फ के बीच तैयारियां तेज: केदारनाथ यात्रा 2026 से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में…

0
FB_IMG_1774585598994
खबर शेयर करें -

 

 

श्री केदारनाथ धाम में आगामी यात्रा को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और यात्रा को सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बर्फ हटाने, पैदल यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मूलभूत सुविधाओं की बहाली की प्रगति का जायजा लिया। वर्तमान में धाम क्षेत्र में 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी हुई है, जिसे हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि केदारनाथ यात्रा 22 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जिसके मद्देनज़र सभी विभागों को युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। बर्फ हटने के बाद दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। साथ ही पेयजल, बिजली, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी जरूरी सुविधाओं को समय पर बहाल करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

वहीं, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बताया कि फिलहाल धाम में पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात हैं। इस बार पिछले वर्षों के अनुभवों और फीडबैक के आधार पर सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

निरीक्षण के दौरान श्री केदार सभा, बीकेटीसी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस वर्ष की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार अनुभव साबित हो।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *