बिग ब्रेकिंग–कैंची धाम मेले को लेकर पुलिस अलर्ट: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी पूरी तरह चाक–चौबंद…

0
IMG-20260609-WA0032
खबर शेयर करें -

नैनीताल। आगामी 15 जून 2026 को बाबा नीम करौरी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के सुरक्षित, सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मौजूदगी में कैंची धाम मंदिर परिसर स्थित सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेले के लिए तैयार किए गए विस्तृत सुरक्षा एवं यातायात प्लान की जानकारी देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: IAS/IFS अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट...

 

पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कैंची धाम यात्रा मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सभी प्रकार के अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

मेले के दौरान विभिन्न शटल सेवा संचालन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। प्रत्येक शटल सेवा केंद्र पर पुलिस, राजस्व एवं परिवहन विभाग का एक-एक प्रतिनिधि नियुक्त किया जाएगा, जो व्यवस्थाओं की निगरानी के साथ श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें:  बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: IAS/IFS अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट...

 

भीड़ नियंत्रण एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष पुलिस व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके अलावा वैकल्पिक यातायात एवं भीड़ प्रबंधन योजना भी तैयार कर ली गई है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

 

एसएसपी ने कहा कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, यातायात पुलिस एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: IAS/IFS अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट...

 

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की है।

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, उप जिलाधिकारी धारी अनुराग आर्य, उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम दिव्यांशु, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, परिवहन निगम की महाप्रबंधक पूजा जोशी, संभागीय परिवहन अधिकारी गुरुदेव सिंह, अरविंद पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंकित शाह, मंदिर समिति के ट्रस्टी मंजुल कुमार जोशी, प्रदीप शाह, आलोक चौपड़ा, शैलेंद्र शाह, पवन रघुवंशी सहित मंदिर समिति, व्यापार मंडल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *