बिग ब्रेकिंग–राज्यपाल से मिलीं कुमाऊं की नवनियुक्त आईजी निवेदिता कुकरेती, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा…

FB_IMG_1781017988718
खबर शेयर करें -

लखनऊ, मंगलवार। कुमाऊं परिक्षेत्र की नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) निवेदिता कुकरेती ने मंगलवार को लोक भवन में गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

 

भेंट के दौरान राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें:  वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी, SSP के एक्शन से 15 युवक पुलिस की पकड़ में, डंडे लहराकर दहशत फैलाना पड़ा भारी, वाहन सीज...

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने श्रीमती कुकरेती को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कुमाऊं परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक प्रभावी तथा जनोन्मुखी बनेगी। वहीं, आईजी निवेदिता कुकरेती ने भी क्षेत्र की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिए अपनी प्राथमिकताओं से राज्यपाल को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें:  अच्छी खबर–गीत, संगीत, नृत्य और खेलों से सजा शिक्षक दिवस समारोह, इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों ने खूब मचाई धूम...

 

शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कुमाऊं मंडल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया।