बिग ब्रेकिंग–कैंची धाम को जाम से मिलेगी बड़ी राहत: 3 दिन में तैयार होगा रातिघाट बाईपास, 330 वाहनों की आधुनिक पार्किंग भी अंतिम चरण में…

0
FB_IMG_1780988933035
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते लगने वाले यातायात जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माणाधीन भवाली–सैनिटोरियम–रातिघाट बाईपास मार्ग का सोमवार को कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मार्ग पर सड़क कटान का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि वैली ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है और इसे अगले तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

 

अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने जानकारी दी कि रातिघाट में अल्मोड़ा हाईवे से बाईपास को जोड़ने वाले वैली ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। ब्रिज के पूरा होने के बाद आवश्यक तकनीकी परीक्षण किए जाएंगे और तत्पश्चात बाईपास मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इससे कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–विंटेज कार के नाम पर विधायक से 4.5 लाख की ठगी, आरोपी बोला—‘शुरू से ही धोखा देने का था इरादा’...

 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव निर्मित रातिघाट मोटर मार्ग पर समतलीकरण, साइनेज, सुरक्षा दीवारों तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों से जुड़े शेष कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जाएं, ताकि मार्ग श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–विंटेज कार के नाम पर विधायक से 4.5 लाख की ठगी, आरोपी बोला—‘शुरू से ही धोखा देने का था इरादा’...

 

इसके अलावा आयुक्त ने कैंची धाम क्षेत्र में चल रहे पार्किंग एवं मंदिर माला योजना के कार्यों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि मानस मंदिर माला योजना के तहत 330 वाहनों की क्षमता वाली आधुनिक पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। पार्किंग का दो मंजिला ढांचा तैयार हो चुका है और फिलहाल 180 वाहनों की पार्किंग तत्काल उपयोग के लिए उपलब्ध है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पाथवे का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–विंटेज कार के नाम पर विधायक से 4.5 लाख की ठगी, आरोपी बोला—‘शुरू से ही धोखा देने का था इरादा’...

 

अधिकारियों ने आयुक्त को अवगत कराया कि पार्किंग, पाथवे, ब्रिज तथा अन्य निर्माण कार्य आगामी तीन माह के भीतर पूर्ण कर लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कैंची धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर यातायात व्यवस्था और पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *