बिग ब्रेकिंग–पिरूमदारा को मिली बड़ी सौगात, उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पिरूमदारा में भी रुकेगी…

रामनगर और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। अब उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) का ठहराव पिरूमदारा रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और व्यापारियों को अब रामनगर आने-जाने में होने वाली परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर हाल ही में रामनगर में स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्या सांसद अनिल बलूनी के समक्ष रखी थी। जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए सांसद अनिल बलूनी ने माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था।
सांसद अनिल बलूनी ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय रेल मंत्री ने इस मांग को स्वीकार कर पिरूमदारा स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव का आदेश जारी कर दिया है। यह निर्णय क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए बड़ी सुविधा और राहत लेकर आया है।
इस अवसर पर सांसद अनिल बलूनी ने माननीय रेल मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया और समस्त क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह फैसला निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास और यात्री सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
