बिग ब्रेकिंग–विंटेज कार के नाम पर विधायक से 4.5 लाख की ठगी, आरोपी बोला—‘शुरू से ही धोखा देने का था इरादा’…

FB_IMG_1780924923462
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। खानपुर विधायक उमेश कुमार को दुर्लभ विंटेज मॉरिस कार बेचने का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने कार की तस्वीरें और वीडियो दिखाकर विधायक पक्ष का विश्वास जीता और पूरी रकम प्राप्त करने के बाद न केवल कार भेजने से इनकार कर दिया, बल्कि कथित तौर पर यह भी स्वीकार किया कि उसने शुरुआत से ही धोखाधड़ी करने की नीयत से सौदा किया था।

 

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

मामले के अनुसार, विधायक के देहरादून स्थित कार्यालय के प्रबंधक असद खान की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने खुद को विंटेज कार विक्रेता बताकर दुर्लभ मॉरिस कार उपलब्ध कराने का दावा किया था। कार की तस्वीरों और वीडियो के आधार पर सौदा तय हुआ और भुगतान भी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी, SSP के एक्शन से 15 युवक पुलिस की पकड़ में, डंडे लहराकर दहशत फैलाना पड़ा भारी, वाहन सीज...

 

हालांकि, रकम मिलने के बाद आरोपी ने वाहन उपलब्ध कराने से मना कर दिया। आरोप है कि बाद में उसने यह तक कह दिया कि उसका कार बेचने का कोई इरादा नहीं था और उसने केवल पैसे हड़पने के उद्देश्य से यह सौदा किया था।

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर रांची (झारखंड) निवासी और ख्वाजा मोटर्स के संचालक ख्वाजा हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी की भूमिका तथा लेन-देन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट बेनकाब, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों और फर्जी ऐप से 4 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, 2 विधि–विवादित किशोर भी संरक्षण में...

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने ऑनलाइन और दूरस्थ माध्यमों से होने वाले वाहन सौदों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Ad